
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अधिकारियों के कोरोना को देखते हुए बंद किये गये कई सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है. कोरोना काल में एक जनवरी 2021 से इसकी शुरुआत हो रही है. इसके तहत अधिकारियों के मोबाइल हैंडसेट के बदले पैसे मिलना, जितना भी मोबाइल हैंडसेट के बदले पैसे मिलते है, वह किसी को नहीं मिल पाया है तो वह भी भुगतान किया जा सकेगा. नये मोबाइल बिल को भी देने की शुरुआत की गयी है. कारपोरेट क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पुराने नियमों के तहत ही किया जा सकता है जबकि अधिकारियों का एक जून 2020 से लंबित प्रोमोशन बेनीफिट के भी देने की घोषणा कर दी गयी है. सभी को एक जनवरी 2021 से एरियर की राशि का भी भुगतान कर दिया जायेगा, जो प्रोमोशन के तहत मिलना था. सभी तरह के प्रोमोशन केस में प्रोमोशन बेनीफिट पॉलिसी के तहत सबको लाभ मिल सकेगा. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
टाटा स्टील में अधिकारियों का पोस्टिंग, विजलेंस विभाग और सशक्त होगा
टाटा स्टील अपने विजलेंस विभाग को और धारदार बनाने जा रही है. इसके तहत टाटा स्टील ने पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. सीनियर मैनेजर कारपोरेट ऑडिट सौरभ कुमार खेमका को प्रोमोशन दिया गया है. इसके तहत हेड विजलेंस के पद पर प्रोमोशन दिया गया है. उनको एक जनवरी से पदस्थापन किया गया है. इसी तरह 15 जनवरी से भी टाटा स्टील भूषण स्टील में विजलेंस विभाग में पदस्थापित हिमांशु कुमार दास को आइएल 5 विजलेंस बनाया गया है. इसी तरह असिस्टेंट मैनेजर एथिक्स नवीता पांडेय को मैनेजर विजलेंस बनाया गया है और उनको आइएल-6 से आइएल 5 में प्रोमोशन दिया गया है.




