Ghatshila : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत के जोजोगोड़ा से काकंड़ीशोल टोला तक और धालभूमगढ़ प्रखंड के टी -23/एनएच 33 से बेहड़ा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का सांसद विद्युत वरण महतो और घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. यहां जन प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण कराने की अनुशंसा की थी, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आज पूर्ण हुई है. उन्होंने कहा कि गांव तक सड़क निर्माण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. सड़क निर्माण कराने में ग्रामीण सहयोग करें. इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.



