
Chakuliya : चाकुलिया के नया बाजार स्थित सुभाष चौक पर झोपड़ी लगाकर पान और चाय बेचने वाले शांति निकेतन पल्ली निवासी दुर्गापद घोष बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र से विस चुनाव लड़ेगें. दुर्गापद घोष ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. दुर्गापद घोष ने बताया कि जब एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, तो वह विधायक क्यों नहीं बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को अपना आदर्श मानकर वह भी चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. दुर्गापद घोष ने अपने समर्थकों के साथ बाइक पर मानुषमुरिया, भुतिया, अंगारीशोल, बालियाडीह, गोहलामारा, खंडामौदा, बहरागोड़ा समेत अन्य गांवों का दौरा कर लोगों से जनसम्पर्क कर उनके साथ जुड़ने की अपील की. दुर्गापद घोष ने बताया कि उन्हें काफी लोगों का समर्थन मिल रहा है. दौरे में उनके साथ मनोज गिरि, कृष्णा गिरि, बबलु गिरि, गुरुचरण मुंडा, मुस्ताफिज आलम, नने अंसारी, मो गुलफाम समेत अन्य शामिल थे.
Attachments area



