
Bahragoda : बहरागोड़ा मंडल भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. बैठक में बूथ समितियों को सक्रिय करने की कार्य योजना बनाई गई. केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. बैठक में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झारखंड में दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाने का कार्यकर्ता संकल्प लें. प्रत्येक बूथ में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करवाने की रणनीति बनायें. उन्होंने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर कार्यकर्ता काम करें. पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए सरकार ने गरीबों एवं किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं चलायी है. भाजपा ही युवाओं के स्वर्णिम सपनों को साकार करेगी. उन्होंने कहा कि झामुमो विकास विरोधी पार्टी है. बैठक को रंजीत बाला ने भी संबोधित किया. बैठक में सुदीप पटनायक, गौरव पुष्टि, बलराम सिंह मुंडा, राज कुमार कर, भूपति नायेक, सरोज दंडपाट, अजीत पात्र, नंदलाल सिंह, अभिजीत बाग, कौशिक माइती, मिहिर दलाई, कविन्द्र कुंडू, महादेव बैठा, मुना पाल, देव प्रसाद दुबे, दीपक घोष, ब्रजेश मिश्र, मिंटू नायेक, कमलेश साव, दीपंकर साव, विमान जाना, मनोरंजन पातर, संजय बेरा, कमल कांत बेरा, रामदास हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



