
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में है. उधर मुख्यमंत्री लोक आस्था के महापर्व छठ के खरना का प्रसाद ग्रहण करने पुत्र ललित दास के साथ ओएसडी राकेश चौधरी के घर पहुंचे. जहां उन्होंने छठ मैया की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. मुख्यमंत्री ने राज्य के साथ देश और विदेश में बसे भारतीयों को छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना भगवान भास्कर से की. साथ ही झारखंड की समृद्धि की भी कामना की. उधर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मुख्यमंत्री ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है. उन्होंने झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता का आह्वान करते हुए कहा उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता उन्हें एक बार फिर से सेवा का मौका देगी. वहीं उन्होंने कहा बीते 5 सालों में जो काम हुआ है उसके आधार पर उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी. वही जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को उन्होंने सफल आयोजन बताया और कहा जिस तरह से जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है इसमें कोई शक नहीं कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी.

नगमा किन्नर ने पूरे निष्ठा के साथ किया खरना: समाज और निःसंतानो के लिए मांगी दुआ
जमशेदपुर: शहर में लाखों की संख्या में लोग छठ व्रत करते हैं. वहीं शहर में बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर्स भी पूरे निष्ठापूर्वक तरीके से लोक आस्था के इस महापर्व को करते हैं. ऐसी ही एक किन्नर नगमा रानी उर्फ पीहू है जो बीते दस सालों से लगातार जरूरतमंदों और निःसंतानो के खुशहाली के लिए इस कठोर व्रत को कर रही है. पटना एएन कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स नगमा रानी ने आज बर्मामाइंस ट्यूब कॉलोनी के हरिजन बस्ती स्थित अपने घर पर निष्ठा पूर्वक खरना किया. जिसमें कई किन्नरों के साथ आम लोगों ने भी महा प्रसाद ग्रहण किया. नगमा बताती है कि वह अपनी मां की परंपरा को आगे बढ़ा रही है. वह बताती है कि आस्था प्रकट नहीं की जा सकती छठ माता की महिमा है जो वह इस महापर्व को निभा रही है. वहीं नगमा इस व्रत के माध्यम से निःसंतानो के लिए संतान की कामना करने की बात बताती है.



