• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 31, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

जमशेदपुर में छठव्रतियों की सेवा के लिए उमड़े लोग, मानगो में भव्य आयोजन, सेवा के लिए जमशेदपुर पूर्वी में एक मंच पर जुटे विरोधी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : छठ पर्व के पावन अवसर पर जमशेदपुर में लोगों का सेवा भाव देखने को मिला. यहाँ क्या मंत्री, क्या मुख्यमंत्री, क्या विपक्ष, क्या समाजसेवी, हर कोई छठव्रतियों की सेवा करते नजर आए.

जमशेदपुर पश्चिम के बाबा बैजनाथ सेवा संघ द्वारा मानगो डिमना रोड के हीरा होटल मैदान में 2100 छठ व्रतधारियों के बीच फल एवं पूजा सामग्री का वितरण निशुल्क किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सरयू राय, झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्रह्मश्री विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, वैश्य समाज के राष्ट्रीय सचिव भगवान प्रसाद, डॉक्टर अजय मिश्रा, डॉ रामकुमार, नीरू सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए. इस कार्यक्रम के दौरान भजन का भी आयोजन किया गया था जिसमें टी सीरीज की कलाकार निधि मिश्रा एवं नैना देवी ने छठ मां के भजन प्रस्तुत किये. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें भीड़ उमड़ती रही. सभी लोगों को इतना प्रसाद दिया गया कि वह अपना पर्व आसानी से कर लेंगे. कार्यक्रम के आयोजन करने वाली संस्था बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह ने बताया कि मैं छठ मां से यही विनती करता हूं कि ऐसा अवसर हर जन्म में मुझे प्राप्त हो. उन्होंने सभी 2100 छठ व्रतधारियों को प्रणाम करते हुए कहा कि आप नहीं रहते यह कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता. साथ ही सात ऐसे परिवार जो संघ के कूपन लिए हुए थे, लेकिन प्रसाद ले जाने में असमर्थ थे, उन्हें संघ के सदस्यों द्वारा शंकोसाई और दाईगुट्टू में जाकर प्रसाद पहुंचाया गया. प्रसाद का वितरण कपड़े के थैले में हुआ. प्लास्टिक के थैले में प्रसाद नहीं दिया गया. संघ के संस्थापक विकास सिंह ने कहा कि अगर किसी को प्रसाद नहीं मिला होगा तो सीधे संपर्क करने पर प्रसाद उनके घर पहुंचा दिया जाएगा. पूरे मानगो में कोई भी ऐसा श्रद्धालु नहीं होना चाहिए, जो आर्थिक कमी के कारण छठ ना कर रहा हो, यही यह संस्था का मुख्य उद्देश्य है. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर यूपी सिंह, राजेश साहू, अमरिंदर पासवान, मल्लू सिंह, शंभू त्रिवेदी, नीलकमल शेखर, धर्मवीर पांडे, सुशीला शर्मा, रीना सिंह, शंकर पोद्दार, ओपी सिंह, धर्मवीर पांडे, नंदलाल गुप्ता, डॉक्टर जयशंकर सिंह, कैलाश बिरूवा, मनोज सिंह, संतोष चौहान, संजय सिंह, श्याम सिंह, राकेश लोधी, विजय ओझा, अतनु हजारे, सुशील शर्मा, संतोष मुनका दुर्गा दत्ता, संजीव पांडा, राजू गोराई समेत अन्य ने हिस्सा लिया.


दूसरी ओर, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता बबलू झा के नेतृत्व में पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया. इस दौरान लगभग सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर नजर आए. बारीडीह बस्ती दुर्गा पथ में लगे इस शिविर में 1001 सूप एवं पूजन सामग्री वितरण किया गया, जिसमें सूप, गागर, संतरा, नारियल, गन्ना, हल्दी, केला, सेव, मचिस, अगरबत्ती, सिंदूर इत्यादि निःशुल्क वितरण किया गया. वहीं दूसरी ओर हरी मैदान में अस्थाई छट घाट को भी दुरुस्त कराया गया ताकि आने वाले श्रद्धालओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो.


बब्लू झा ने कहा कि वो अपनी माता जी को स्मरण कर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस पावन छट पर्व में निःशुल्क: सूप वितरण करते हैं., इससे हृदय को बहुत ही सुकून मिलता है. इस सेवा शिविर द्वारा 1001 परिवार छट पूजन करते हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिला कोंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय खा, पीएन झा, झाविमो नेता अभय सिंह, मुन्ना शर्मा, धर्मेन्द्र सोनकर, रामाश्रय प्रसाद, राजेश साहू, जिबछ झा, लडडू झा, गणेश झा, पंकज झा, विजय चंद्र झा, रंजू झा, रिंकू सिंह, मोहन तिवारी, शिबू कुमार, राजू कुमार, नेहरू गोराई, दिलीप झा, बाला जी, पुरण झा, जीवन , अभिषेक एवं अन्य शामिल हुए.

इसी तरह सिदगोड़ा बाजार में भी नि:शुल्क पूजन सामग्री सूप सहित का वितरण करीब 500 छठ व्रतधारियों के बीच वितरण किया गया. उक्त वितरण समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अपनी सेवा देकर सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किये. लगातार 6 साल से समिति के मुख्य सदस्य रंजीत प्रसाद, नवीन कुमार, मनोज द्विवेदी, युगल, जेठिया के सामूहिक नेतृत्व में यह कार्यक्रम समिति के मुख्य संरक्षक अनिल सिंह की देखरेख में किया जाता है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bjp leader – भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा से मिले अनिल मोदी, नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई
खबर

Jamshedpur bjp leader – भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा से मिले अनिल मोदी, नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

August 31, 2026
jamshedpur businessman nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में सारे अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, जोड़े जा रहे है पूरे कांड के तार से तार
खबर

jamshedpur businessman nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में सारे अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, जोड़े जा रहे है पूरे कांड के तार से तार

August 31, 2026
Jamshedpur 14 new malaria patients found : सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के 2223 लोगों की जांच में मिले मलेरिया के 14 नये मरीज, जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए अभियान जारी
खबर

Jamshedpur 14 new malaria patients found : सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के 2223 लोगों की जांच में मिले मलेरिया के 14 नये मरीज, जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए अभियान जारी

August 31, 2026
Next Post

टाटा स्टील के कर्मचारियों का पेंशन स्कीम में होगा बदलाव, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार, टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में उठे कई सवाल

breaking : जमशेदपुर सर्किट हाउस एरिया पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने चलाई गोली, घायल

जीएसटी प्रशासनिक अधिकारी ने 4 वर्षीय बच्चे को कार से रौंदा, मौके पर हुई मौत, छठ पूजा का फूल बेचने आई थी लड़की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News