
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ब्लास्ट फर्नेस से एलडी प्लांट में स्टील बनाने के लिए तारपेडो में हुए एक विस्फोट के बाद छलके गर्म खौलता लोहा से दो लोगों के जख्मी होने की खबर है. इस घटना की पुष्टि टाटा स्टील ने की है, लेकिन यह बताया गया है कि सिर्फ एक व्यक्ति को दाहिने पैर में जख्म लगा है, दो लोगों के जख्मी होने की बात मैनेजमेंट ने गलत बताया है. उक्त घायल व्यक्ति टाटा स्टील के ही हॉट मेटल लॉजिस्टिक का फोरमैन है, जिसका प्रारंभिक इलाज किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के ब्लास्ट फर्नेस से स्टील प्लांट में एलडी के गर्म लिक्विड स्टील (द्रव्य के तौर पर तैयार लोहा-इस्पात) को तैयार करने के बाद उसको तारपेडो के जरिये साकची के टाटा स्टील गेट और साकची जेके रेसिडेंसी के पीछे के कंपनी एरिया वाले इलाके, जहां डंपिंग पिट एरिया बनाया गया है, वहां उसकी डंपिंग करने की तैयारी की जा रही थी कि अचानक से तारपेडो में ही नमी (मास्यचर) आ गया, जिससे उसमें ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट से आसपास खौलता हुआ स्टील छलक गया. गनिमत यह रही कि ज्यादा लोग उसके आसपास के एरिया में नहीं थे, जिस कारण यह हादसा छोटे स्तर पर रहा और दो लोगों को ही चोटें लग पायी. आपको बता दें कि टाटा स्टील के ब्लास्ट फर्नेस से फिनिस्ड स्टील को गर्म खौलता लोहा को डालकर पहले तो डालकर साचें में स्टील तैयार किया जाता है, जहां का वेस्ट मैरेटिरयल को तारपेडो के जरिये साकची के मुख्य गेट से आगे साकची जेके रेसीडेंसी के पीछे वाले एरिया में बने स्टील डंपिंग पिट एरिया में डाल दिया जाता है, जहां पानी डालकर कुलिंग करने के बाद उसका ही छाई निकलता है, जिसको बाहर भेजा जाता है. इसी प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ है. टाटा स्टील की प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि इस तरह का हादसा हुआ है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आयी है, जिसका प्रारंभिक इलाज किया गया है. दो लोगों को चोट आने की बात गलत है.





