
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में 214 कमेटी मेंबरों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है 400 से अधिक प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है. इस चुनाव में 32 कमिटी मेंबर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है. इस कारण बचे हुए सीट के लिए मतदान हुआ जिसमें मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों ने खुलकर मतदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

एलडी-1 में सुबह में हुई मारपीट के अलावा सारी जगह शांति रही. इस दौरान मतदाताओं ने यहां खुलकर मतदान में हिस्सा लिया. अब सारी मतपेटियों को विभिन्न विभागों से सील कर सीधे स्टीलेनियम हाल ले जाया जा रहा है जहां मतगणना है. इससे पहले मतगणना के स्थल का अध्यक्ष के प्रबल दावेदार संजीव चौधरी टुन्नू और महामंत्री सतीश सिंह ने हालात का जायजा लिया और क्या व्यवस्था किया गया है इसको भी देखा. (नीचे भी पढ़ें)

अब यूनियन चुनाव में मतगणना के बाद रिजल्ट आने लगेगा. चुने गए 214 कमिटी मेंबर अध्यक्ष समेत अन्य पद के लिए मतदान करेंगे. इसके लिए काफी मारामारी है. एकल पद अध्यक्ष, महामंत्री, डिप्टी प्रेसिडेंट और कोषाध्यक्ष के अलावा 4 उपाध्यक्ष और 3 सहायक सचिव के लिए मतदान होना है, जिसकी तैयारी कर ली गई है. इसको लेकर चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह ने कहा कि मतगणना को सुचारू रूप से करने की व्यवस्था की गई है ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं हो पाए.





