
Dhalbhumgarh : विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर शनिवार को धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने सभी पंचायत सचिव, मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पानी, बिजली, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. मोबाइल नेटवर्क एवं माता समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था आदि करने पर भी विमर्श किया गया. बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. सभी मतदान केंद्रों में साइनेज की स्थिति पर भी चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी तथा अन्य उपस्थित थे.



