
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टीआरएफ से कई अधिकारियों का तबादला वापस टाटा स्टील भेज दिया गया है. टीआरएफ के आइएल2 स्तर के अधिकारी शक्तिश्री दास को टाटा स्टील में चीफ स्पेशल प्रोजेक्ट बनाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के चीफ मार्केटिंग फाइनांस एनएस रघु को तीन साल के लिए टीआरएफ भेजा गया है. चीफ रेवेन्यू एकाउंट व इंप्लाइज बेनीफिट पार्था बासु को चीफ मार्केटिंग फाइनांस बनाया गया है. इसी तरह टीआरएफ के सुमित शुभदर्शन को चीफ प्रोजेक्ट सर्विसेज बनाया गया है. केजीएसएसएल में आइएल 2 स्तर के अधिककारी आलोक कृष्णा को भी टीआरएफ में भेजा गया है. तीन साल के लिए यह डेपुटेशन भेजा गया है. चीफ फाइनांसियल ऑपरेशन व बिजनेस फाइनांस संदीप भट्टाचार्य को केजीएसएसएल भेजा गया है.



