
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड के मेढिया काली मंदिर के पास मुख्य सड़क पर गुरूवार की सुबह हाइवा और बाइक में सीधी टक्कर होने से मुसाबनी प्रखंड के बेनालोपा गांव निवासी रामदास मुर्मु (28) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सड़क दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया है. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार बाजार की और जा रहा था विपरीत दिशा से आ रही बालू लदा हाइवा से सीधी टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार रामदास मुर्मु की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर मुसाबनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया है. वही पुलिस बालू से लदा हाइवा को भी जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दिया है.



