
जमशेदपुर : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 91वीं पुण्यतिथि पर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नमन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. साकची कालीमाटी रोड पर स्थित नमन कार्यालय में लाल लाजपत राय की तस्वीर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, संयोजक राजीव कुमार, पीएन पांडेय, नीरू सिंह सहित अन्य लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर काले ने कहा कि देश के ऐसे कई महापुरुष थे जिन्होंने अपना जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया है. उन्हीं में से एक महान पुरुष लाला लाजपत राय है जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि उस समय अंग्रेजो के सामने बोलने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी. लेकिन लाला लाजपत राय ने उस दौर में सब लोगो को एकत्रित कर आंदोलन को आगे बढ़ाया. देश की आजादी के लिए उनका बड़ा योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरषों से हमेशा प्रेरणा मिलती है. इस देश को एवं समाज को लाला लाजपत राय जैसे विचारों की आवश्यकता है..

राजीव कुमार ने कहा कि जब लाला लाजपत राय पर अंग्रेजों ने लाठियां बरसाई तो लाजपत राय ने उसी दौरान कह दिया था कि उनके सिर पर पड़ने वाली एक-एक लाठी, अंग्रेजों के ताबूतों पर एक-एक कील का काम करेगी. इस दौरान रामकेवल मिश्रा ने कहा कि जिस तरह आग जलाने में एक बड़ी लकड़ी की सबसे अहम भूमिका होती है उसी तरह लाला लाजपत राय जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई. इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान नमन संस्था के संतलाल पाठक, सतविंदर सिंह रोमी, किरण सिंह, हेमलता पात्रो, सीमा जयसवाल, शुक्ला हलदर, स्वीटी हलदर, अखिलेश पांडे, संदीप सिंह पप्पू, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, विभास मजूमदार, प्रिंस, अजय प्रताप सिंह, जीवन सिंह देव, सरबजीत सिंह, विवेक कामंत, रंजीत कुमार, शुभम, राज, सचिन शर्मा, भोला दास, सूरज, धीरज, रामा एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई.



