
Potka : पोटका प्रखंड के कालिकापुर स्थित नेताजी एकेडमी प्रांगण में युवा कुम्हार समिति, झारखंड की एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक महासम्मेलन तथा सम्मान समारोह के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया. तत्पश्चात सर्वसम्मति से आगामी 29 दिसंबर (रविवार) को जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर में इस आयोजन के प्रस्ताव पर सहमति बनी. बैठक में समिति के अध्यक्ष नवरंजन भकत, उपाध्यक्ष निर्मल भकत, मनीशंकर भकत, महासचिव ध्रुव ज्योति भकत, सचिव प्रशांत कुमार भकत, संगठन मंत्री हरेबिंदु भकत, दीपंकर भकत, पिंटू कुमार भकत ‘अभिषेक’, प्रदीप भकत, जयदेव भकत, दशरथ भकत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



