
चाईबासा : चक्रधरपुर थाना परिसर में रविवार को गजब का उत्साह देखने को मिला. पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार समेत सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी. वह इसलिए कि लायंस क्लब की अध्यक्ष नीतू साहू के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने थाना पहुंचकर पुलिस भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वास्थ्य जीवन की कामना की. वहीं पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया. इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि उनका ऐसे भी महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान है. जिले के आरक्षी अधीक्षक का भी निर्देश है महिला सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखकर कार्य करना है. इस अवसर पर लायन्स क्लब की अध्यक्ष नीतू साहू समेत बिमला प्रसाद, प्रशांति साह, पुष्पलता राव, कंचन छाबड़ा, कुसुम, पूजा व अन्य सदस्य उपस्थित थीं. इस दौरान उन्होंने पत्रकार भाइयों की कलाई पर भी राखी बांधी.







