
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहरागोड़ा इकाई के द्वारा जैक द्वारा इस वर्ष आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में घाटशिला अनुमंडल की टॉपर व पूर्व सिंहभूम जिला में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा स्वाति घटवारी को डायरी, पेन व घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ नायक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा एवं बेहतर पढ़ाई के लिए आपको हर संभव मदद भी करेगा. साथ ही विद्यार्थी परिषद हर मेधावी छात्रों को आगे भी सम्मानित करता रहेगा. इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक रोहित शुक्ला, शुभेंदु महाकुड़, सुमित कुमार दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






