
चक्रधरपुर : भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक इंद्र कुमार डागा की अध्यक्षता में मणिपुर, आम बगान मनोहरपुर में हुई. इसमें विशेष रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संगठन व पार्टी की नीति के बारे चर्चा की गयी. बैठक से पूर्व नये जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति का मनोहरपुर मण्डल द्वारा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिये वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने विचार रखे गये. इसमें विशेष रूप से इंद्रजीत समद, इंद्र कुमार डागा, संतोष तिवारी, राजा सुरीन, अवनेश गुप्ता, कैलाश गुप्ता, महेंद्र बनरा, संजय सिंह, सोनगाम चांपिया, आशीष होरो, किशोर डागा समेत करीब 30 कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके बाद पार्टी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नोवामुंडी बड़ाजामदा, छोटानागरा, चिड़िया, मनोहरपुर, गोइलकेरा एवं सोनुआ का दौरा कर वापस लौट गये.






