आदित्यपुर: गुरुवार की शाम आदित्यपुर थाना अंतर्गत कल्पनापुरी रोड पर बाइक सवार को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. जिसमें महिला सहित बाइक सवार घायल हो गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजन कुमार दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन चालक को धर दबोचा.(नीचे भी पढ़े)
हालांकि दोनों घायलों को अधिक चोट नहीं लगी थी. मोटरसाइकिल जरूर क्षतिग्रस्त हुए थे. थाना प्रभारी ने पहल करते हुए पिकअप वैन के मालिक से मोटरसाइकिल सवार को ₹5000 दिलवाए और मामले को रफा-दफा कराया.



