जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व छात्र नेता और झारखंड राज्य कांग्रेस कमिटी के महासचिव अजय सिंह का जन्मदिन युवा शक्ति दिवस के रूप में आज बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में मनाया गया. खचाखच भरे माइकल जॉन सभागार में हजारों युवाओं और युवतियों की उपस्थिति जोरदार थी. (नीचे भी पढ़े)

अजय सिंह जिंदाबाद के नारों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, बेरमो विधायक अनुप सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, पूर्व स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रित सिंह काले, रांची कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, कांग्रेस महासचिव विनय सिन्हा दीपू, कांग्रेस महासचिव सुरेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविनदर सिंह, सरायकेला जिलाध्यक्ष राज बागची, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश पॉल मुंजी, अमरेन्द्र सिंह, मजदूर नेता रघुनाथ पाण्डे, कांग्रेस नेता नटटू झा, आनंद बिहारी दुबे शामिल थे. (नीचे भी पढ़े)
इसके पहले सैकड़ो युवाओं का काफिला अजय सिंह के आवास से बाइक रैली के रूप में करीब 1 बजे दोपहर माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंचा. सबसे आगे बाइक पर अपने युवाओ के साथ अजय सिंह चल रहे थे. रैली की सबसे अहम बात यह रही की रैली में शामिल सभी बाइक सवार बड़े ही अनुशासित कतारबद्ध होकर बाइक रैली में आगे बढ़ रहे थे. रैली में आगे चल रहे अजय सिंह को कभी किसी ने ओवरटेक करने की कोशिश नहीं की. सारे युवाओं को आज नशामुक्त समाज का संकल्प दिलाया. यह कार्यक्रम विगत 10 वर्षों से अजय सिंह के जन्मदिन को युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाते है.



