
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चंदुका मिनरल्स के मालिक संगम अग्रवाल द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड प्रमोद कुमार पंडित की पिटाई के विरुद्ध गार्ड को न्याय दिलाने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा कंपनी मालिक की गिरफ्तारी के लिए यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पांडेय के नेतृत्व में मजदूरो ने जमशेदपुर डीएलसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया. इन लोगों ने चंदुका मिनरल्स के मालिक संगम अग्रवाल की गिरफ्तारी हेतु मौके पर पुलिस प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग किया गया. चंदुका मिनरल्स की भांति मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी प्रोवेस इंटरनेशनल कंपनी के मालिकों की गिरफ्तारी हेतु भी मांग किया गया. ज्ञातव्य हो कि उचित मजदूरी एवं बोनस के साथ ग्रैच्यूटी इत्यादि ना मिलने के कारण इन जनार्दन राव नामक एक मजदूर ने आत्महत्या कर लिया था और सुसाइड नोट में कंपनी मालिक के विरुद्ध लिखित सुसाइड नोट में कंपनी मालिक के विरुद्ध वेतन सहित बोनस इत्यादि का भुगतान नहीं करने का मजदूर आत्महत्या के लिए विवश हुआ था. इसमें पुलिस प्रशासन द्वारा दोषी कंपनी मालिक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसको लेकर पूरे मजदूर वर्ग में रोष व्याप्त है. दोनों कंपनी मालिकों की गिरफ्तारी के लिए यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जिसमे मुन्ना रजक, अमन ओझा सहित दर्जनों मजदूर नेता उपस्थित थे.














