आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित बाबू टोला में 24 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवती का शव उसके किराये के कमरे में मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया. मृतका की पहचान अंजलि बेसरा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से चांडिल के भुइयांडीह की रहने वाली थी. जानकारी के अनुसार, अंजलि पढ़ाई करने के उद्देश्य से करीब एक सप्ताह पहले ही आदित्यपुर के वार्ड संख्या-3 स्थित बाबू टोला में किराये का कमरा लेकर रहने आई थी. नए ठिकाने पर रहने के कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत की खबर सामने आने से परिजन और परिचित भी सकते में हैं. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल युवती की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.















