
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इमली चौक के पास से एक 50 वर्षीय महिला का लावारिस शव बरामद किया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि ठंड के कारण महिला की मौत हुई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. उधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.बताया जाता है कि महिला इमली चौक और आसपास के क्षेत्र में घूम- घूम कर लोगों से भिक्षाटन कर अपना जीवन गुजर बसर कर रही थी. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा महिला को मृत अवस्था में पाया गया जिसके बाद स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई.




