आदित्यपुर: मेसर्स समय होम्स ग्रुप के माइलस्टोन प्रोजेक्ट ‘द सफायर’ का भूमिपूजन शनिवार को सतबहनी स्थित प्रोजेक्ट में किया गया.इस मौके पर मेसर्स समय होम्स के निदेशक मंडल और कंपनी से जुड़े सभी लोग उपस्थित थे. विदित हो कि झारखंड राज्य में निर्माण के क्षेत्र मेंएक प्रतिष्ठित ब्रांड मेसर्स समय होम्स ग्रुप के निदेशक राजेश सिंह विगत 30 वर्षों से निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं और अबतक लगभग 3500 सेज्यादा घरों का निर्माण सफलतापूर्वक कर चुके हैं. जहां लोग सुख शांतिपूर्वक निवास कर रहे हैं. अपने उन्हीं ग्राहकों के विषेष आग्रह पर इस प्रोजेक्टका निर्माण किया जा रहा है जो कि शहर के बाकी प्रोजेक्ट से थोड़ा भिन्न होगा. यह प्रोजेक्ट टाटा -कांड्रा मेन रोड में रिलायंस ट्रेंन्ड से आधा किलोमीटर की दूरी पर सतबहनी में स्थित है. (नीचे भी पढ़े)
इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में एक बेडरूम, दो बेडरूम, तीन बेडरूम और चार बेडरूम के लग्जरीफ्लैट का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा कुछ चार बेडरूम के बंगलों, डुप्लेक्स का भी निर्माण किया जाना है. प्रदूषण मुक्त और बिल्कुल हरे भरे वातावरण के बीच बनाए जा रहे माइलस्टोन प्रोजेक्ट ‘द सफायर’ में इंडोर स्वीमिंग पुल, ईवी चार्जिंग प्वांइट के साथ कार पार्किंग, योगा सेन्टर, ओपेन एमपी थियेटर,बास्केट बॉल कोट, पार्क, प्यूरीफायर वाटर सिस्टम, एसटीपी, क्लब हाउस एवं कम्युनिटी हॉल आदि की सुविधा होगी. इस प्रोजेक्ट में छत के उपर रूफ गार्डेनके साथ विशेष रूप से लगभग 1.2 किलोमीटर का वाकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से कुछ ही दूरी पर जियाडा की विभिन्न परियोजनाएं, आईटी पार्क, इएमसी पार्क निर्माणाधीन हैं और साथ साथ मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं 500 बेडवाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भी नजदीक में निर्माणाधीन है.(नीचे भी पढ़े)
आने वाले दिनों में प्रोजेक्ट में लगभग दो हजार परिवार निवास करेंगे, जिसमें सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है. इस प्रोजेक्ट को सर्किल ऑफिस, नगर निगम, रेरा, एवियेशन, फायर के साथ साथ इनवायर्नमेंटल क्लियरेंस मिलने के बाद ही निर्माण कार्य आरंभ किया गया है. मेसर्स समय होम्स ग्रुप के निदेशक मंडल मे तकनीकी विशेषज्ञ होने के कारण ग्रहकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. जैसे कि एक एक स्क्वायर इंच का पूर्ण उपयोग, ताकि कोई जगह बेकार न हो. निर्माण मे डेड लोड, लाइव लोड के अलावा विंड प्रेशर, भूकंपरोधी तकनीक के साथ शेयरवाल युक्त स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है. इससे ग्राहकों की सुरक्षा के साथ साथ लागत का भरपूर उपयोग भी हो पाएगा और यहां के निवासी अपने घरों में शुकून की जिन्दगी व्यतीत कर सकेंगे.



