बहरागोड़ा: भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को माटिहाना में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में हुई. इसमें बूथ सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा हुई. 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस कार्यक्रम और 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद उपस्थित थे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि विगत 3 वर्षों के झामुमो गठबंधन सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. मुख्यमंत्री के नजदीकी लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि तो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं. मंत्रियों और भ्रष्ट पदाधिकारियों के काले कारनामें प्रतिदिन उजागर हो रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने विगत 3 वर्षों में 1 हजार युवाओं को भी नौकरी दे न सकी. कृषि के विकास के लिए सरकार ने कोई कार्य तो नहीं किया अपितु समय पर बिजली बिल न दे पाने पर गरीब किसानों के बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है. हेमंत सरकार ने राज्य के किसानों एवं युवाओं को ठगा है. डॉ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को गोलबंद करने का आह्वान किया है. कार्यसमिति की बैठक में जनमुद्दों को लेकर जनआंदोलन करने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़े)
बैठक को जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, राजीव महापात्रा, महादेव बैठा ने भी संबोधित किया.मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में समीर सेनापति, गौतम बासुरी, पार्थो बेरा,नारण मांडी, जय बेरा, गोकुल बेरा,प्रबोध साव,अम्बु घोष, गोपाल मुंडा, मिथुन जाना, मुना पाल, पीताम्बर मुर्मु, साकला मुर्मु, चंदन पात्र, सुखेंदु पात्र, कृष्णा पाल,माधुरी श्यामल, मोनालिसा माइति, सत्यवान पैरा, स्वरूप पाणिग्राही, सुनील पैरा, पुलिन पैरा, अशोक पैरा, टूना नायक, आसू कुइला, माणिक राय, समरेश घोष, कबिन्द्र नाथ कुंडु, दीपंकर साव, कमलेश साव, हेमकांत भुइयां, कौशिक माइति, असीम कुंडु, शंकर नायक, अपूर्वसुन्दर दास, स्वरूप सीट, राधागोविन्द भोक्ता समेत अन्य उपस्थित थे.



