आदित्यपुर: आदित्यपुर थाने में शुक्रवार को एसडीपीओ हरविंदर सिंह मासिक समीक्षा में व्यस्त थे, सभी अधिकारी निरीक्षण के दौरान थाने में मुश्तैद रहे. इसी बीच दिनदहाड़े घोड़ा बाबा मंदिर के समीप पैदल जा रही एक युवती से एक युवक मोबाईल छीनकर भागने लगा. जिसे राहगीरों ने धर दबोचा और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
बताया जा रहा है कि युवती कहीं से आ रही थी इसी बीच उचक्के की नजर युवती पर पड़ी और मोबाइल छीनकर भागने लगा. तभी राहगीरों ने उसे धर दबोचा. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.



