
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत रोड नम्बर 13 के रहनेवाले एक युवक की पत्नी शादी के दस दिन बाद ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी. जहां आदित्यपुर पुलिस ने आज राउरकेला से युवक की पत्नी को उसके प्रेमी संग गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि शादी के 10 दिन बाद ही उसकी पत्नी मायके जाने की बात बोल अपने मायके राउरकेला गई जहां से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. युवक ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी आदित्यपुर थाना को दी गई जिसके बाद आज पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से गई थी.
लेकिन पति की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को उसके प्रेमी के साथ राउरकेला से गिरफ्तार कर लाया गया है जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, दोनों की शादी इसी साल फरवरी महीने में हुई थी.



