
सरायकेला : जिले के आदित्यपुर में रविवार को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखी. लगभग सभी मिठाई दुकानों से लेकर गल्ले और किराना दुकानों में लोगों को जमकर खरीदारी करते देखा गया. वैसे इस दौरान न तो दुकानदारों को कोरोना से भयभीत देखा गया, न ही खरीददारों को, न ही कहीं पुलिस ही नजर आयी. वैसे हर दिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ऐसी तस्वीरें निश्चित रूप से भयावह हैं. सरकार और जिला प्रशासन के तमाम अपीलों के बाद भी अगर लोग इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे तो निश्चित रूप से वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी इस जंग से हम हार जाएंगे. सरायकेला जिला प्रशासन को ऐसे मामलों को गम्भीरता से लेनी चाहिए.







