
जमशेदपुर : एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों की जनरल बॉडी मीटिंग एग्रिको क्लब हाउस में सम्पन्न हुई, जिसमें पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री वाईपी सिंह सभी सदस्यों का स्वागत किया. पूजा कमेटी के जेनरल सेक्रेटरी भूपेंदर सिंह ने इस साल के पूजा की तैयारियों की जानकारी दी. डिप्टी प्रेसिडेंट शंकर राव ने विगत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. बैठक में चंद्रशेखर मिश्रा और कमलेश सिंह के संबोधन से पूजा कमेटी को मार्गदर्शन मिला. बताया गया है कि इस साल का पंडाल कोन्टाइ (पश्चिम बंगाल) के कारीगरों द्वारा बनाया जाएगा. यह पंडाल बैंकॉक के व्हाइट टेम्पल की अनुकृति होगा, जिसकी लागत 11 लाख रुपये है. यह स्टेंलेस स्टील के बर्तनों से बनाया जाएगा. इस बार की माता की प्रतिमा बेलदा (पश्चिम बंगाल) के कारीगरों द्वारा बनाई जाएगी. जिसकी लागत 1लाख 40 हजार रुपये है और माता की पूरी प्रतिमा मोतियों से बनी होगी. बैठक संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने डिनर का भी आंनद लिया. धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह जी ने किया. बैठक में कंचन सिंह, सपन डे, आनन्द, बाबू , शिबू दा, जयशंकर सिंह, जेपी शर्मा, गणपत पटेल, बबलू सिंह, सोहन लाल, राजीव, सौरव, रमेश पांडेय, अरुण, सुशान्तो पांडा, आलोक सिन्हा, राणा सिंह, चंदन सिंह, करीया, लालू, प्रसेनजित, अभिषेक, अमित उपाधयाय, प्रशांत बनर्जी, अशोक आचार्या, मानस, प्रेम, निरंजन, अमन सिंह, बसंत बेरुरा, विपिन सिंह, श्यनकी, राजन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.



