
Chakuliya : बहरागोड़ा के भाजपा प्रत्याशी कुणाल षाड़गी के चाकुलिया पहुंचने पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. स्वागत के पश्चात श्री षाड़गी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री षाड़गी ने कहा कि झामुमो से भाजपा में अपने घर में वापसी की है. इस चुनाव में बहरागोड़ा विस की जनता पार्टी को एकतरफा जीत दिलायेगी. उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र में कोई मुकाबला नही है इस सीट पर ऐतिहासिक जित होगी. कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो के विकास कार्य से प्रभावित होकर लोगों का झुकाव पार्टी के प्रति है. कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील करें. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक रणनीति के तहत चुनाव लड़े. बहरागोड़ा विस सीट भाजपा का थी 2019 की चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता जीत हासिल कर इतिहास को दोहराये. इस अवसर पर चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, हरि साधन मल्लिक, सुशील शर्मा, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पिंटू सिंह, गोपन परिहारी, तरुण बेरा, चंदन महतो, मोहन मिश्रा, सुरेश सिंह, त्रिलोचन राणा, आशीष अग्रवाल, विजय महतो, मनोरंजन महतो, जतिन बेरा, गंगा दास, ठाकुर गोप, बीरबल गिरि, रंजीत गोप, मो अनवर समेत अन्य उपस्थित थे.



