
जमशेदपुर : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास बड़शोल के रहने वाले व्यक्ति की लाश मिली है. आरपीएफ ने उनके शव को आदित्यपुर के डाउन लाइन से बरामद किया गया है. बरामद लाश पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़शोल के मानुषमुड़िया के रहने वाले 36 वर्षीय कंहैयालाल जेना का है. बताया जाता है कि श्री जेना का शव ट्रेन से कटा हुआ था. आरपीएफ और रेलवे पुलिस संयुक्त रुप से पूरे मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों की जानकारी ली जा रही है.



