
Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजूड़ी एवं खण्डामौदा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने बैठक की. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी लाभुकों से प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही जिन प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य लाभुक द्वारा अब तक शुरू नहीं किया गया है उसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की निर्देश दिया.







