
जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के नीचे 13 हाथियों का झुंड एक साथ उतर आया है. पहाड़ के ऊपर से हाथियों का झुंड रात के वक्त ही आया और गुरुवार को पटमदा के आगइडागरा समेत आसपास के इलाके में जमकर उत्पात मचाया. कई लोगों के खेतों को बरबाद कर दिया जबकि कई लोगों के अनाज खा गया. इसके अलावा एक कच्चे मकान को भी तोड़ दिया. इस दौरान शौच के लिए सुबह के वक्त जा रहे 38 वर्षीय तारिणी प्रमाणिक को भी हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया जबकि हाथियों को भगाने का प्रयास शुरू कर दिया है.







