
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गोलापडासिया (चंदनाशोल) गांव में बकुल मुंडा के फूस के घर में आग लगने से घर समेत उसमें रखा सारा समान जल कर राख हो गया. बकुल मुंडा ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. रोजाना की तरह रविवार को भी वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने के लिए गये थे, घर आकर देखा तो आग लगने से घर समेत सारा समान जल कर राख हो गया है. इस घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है. कड़ाके की ठंड में, इस घटना के बारे में जब पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को पता चला तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के हाथों परिवार को सहायता पहुंचायी. जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने परिवार को आर्थिक सहयोग किया, भाजपा नेता पूर्णेन्दु पात्र स्थानीय वार्ड सदस्य सुभाष मुंडा, रॉनी महेश्वरी के साथ वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को दो कंबल, एक तिरपाल और 25 किलो चावल देकर सहयोग किया.







