
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण ग्रामीण शाम होते ही ठंड से ठिठुर रहे हैं. ग्रामीण शाम होते ही इधर-उधर से लकड़ियां संग्रह कर चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से बच रहे हैं. सरकारी पदाधिकारियों द्वारा अब तक किसी भी चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इस वजह से लोगों में प्रशासन के प्रति असंतोष है. ग्रामीणों ने कहा कि अन्य प्रखंडों में प्रशासन द्वारा ठंड से राहत दिलाने के लिए चौक-चौराहों और बस स्टैंड पर लकड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं, परंतु चाकुलिया में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. इससे लोगों को शाम होते ही ठंड से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.







