
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बड़शोल मंडल अंर्तगत के भुतिया पंचायत के जुगिशोल गांव में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में आदिवासी क्लब जुगिशोल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फूटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बानिकुंदर फुटबॉल टीम और घाघरा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता में बानिकुंदर फुटबॉल टीम ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और फुटबॉल को किक मार कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोकप्रिय खेल है. खेल से हमें टीम भावना और एकता की सीख मिलती है. खिलाड़ी एक लक्ष्य को लेकर खेले सफलता जरूर मिलेगी. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया. विजेता और उप विजेता टीम को भेड़ा देकर पुरस्कृत किया. मौके पर मो गुलाब कमेटी के फागु मुर्मू, लागेन मुर्मू, बबलू मांडी, रमेश मुर्मू, रवि मांडी, भीम मुर्मू, जिबा मुर्मू, बिदान मांडी, होपो मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



