
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु ने विभिन्न पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बीडीओ ने कहा कि बाहरी व्यक्ति (प्रवासी मजदूर) को मनरेगा योजना से जोड़कर मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करायें, ताकि मजदूरों के समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न न हो. किसी भी बाहरी व्यक्ति के ग्राम पंचायत में प्रवेश करते ही प्रखंड सर्विलेंस टीम को सूचना दें, ताकि जांच की जा सके. गांव और पंचायत को कोरोना से बचाव किसी एक व्यक्ति से नहीं होगा, बल्कि पंचायत के वार्ड सदस्य, राशन डीलर, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका सभी की भागीदारी और सहयोग की अवश्यकता है. सभी जन प्रतिनिधि अपने-अपने पंचायत में लोगों को जागरूक कर सरकार और प्रशासन द्वारा पारित नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करें. बैठक में प्रखंड स्थित सभी पंचायतों के मुखिया समेत कर्मी उपस्थित थे.















