
रांची/जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुंडा को उनके जन्मदिवस पर भावभिनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर जमशेदपुर के बिरसानगर की पहाड़ी पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिला प्रशासन की ओर से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी जबकि भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस मौके पर किसी तरह का कोई समारोह नहीं हुआ. चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का ख्याल रखते हुए यहां किसी तरह का कोई कार्यक्रम भी आयोजित नहीं हो पाया.
इसी तरह रांची में भगवान बिरसा मुंडा को उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने भगवान बिरसा के आदर्शों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया.



