
Jamshedpur : यूनाइटेड ब्यूरो ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल (UBHRCC) झारखंड यूनिट की एक बैठक साकची के कालीमाटी रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस क्रम में मुख्य रूप से आसन्न विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों व चौक-चौराहे, बाजार-हाटों, जुबिली पार्क व कदमा सोनारी लिंक रोड में मॉर्निंग वॉकर्स के बीच जागरूकता अभियान 22 नवंबर से चलाया जायेगा. 10 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ह्यूमन राइट्स का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें 11 अन्य राज्यों के ब्यूरो प्रतिनिधि शामिल होंगे. इनमें झारखंड यूनिट से भी भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल होने के लिए नौ दिसंबर को यहां से रवाना होंगे. बैठक में संगठन के महामंत्री श्रीकांत देव, संजय सेकसरिया, सुरेश महतो, कौशल सिंह, हीरक घोष, मनोज शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.



