जमशेदपुर : सीबीआइ ने 2021 में हुई जेइइ मेंस परीक्षा में कथित हेराफेरी के मामले में शनिवार को दिल्ली और एनसीआर के साथ साथ जमशेदपुर और आदित्यपुर ताबड़तोड़ छापामारी की है. बताया जाता है कि पुणे, जमशेदपुर, इंदौर, बंगलुरु समेत कुल 19 स्थानों पर एक साथ छापामारी की गयी है. बतााया जाता है कि सीबीआइ की टीम ने 25 लैपटॉप, सात कंप्यूटर, 30 पोस्ट डेटेड चेक समेत छात्रों की अंकतालिका समेत अन्य दस्तावेज भी जब्त किये है. सीबीआइ ने अधिकारिोक तौर पर जानकारी दी है कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच अभी जारी है. आपको बता दें कि 2021 के सितंबर माह में सीबीआइ ने जेइइ की परीक्षा में हुई कथित हेराफेरी के मामले में एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन डायरेक्टर गोविंद वार्ष्णेय, वी मणि त्रिपाठी और सिद्धार्थ कृष्ण के खिलाफ एफआइआर दायर किया था. इन लोगों पर आरोप था कि दलालों के माध्यम से जेईई मेन्स की ऑनलाइन परीक्षा में हेराफेरी की गयी थी. सीबीआइ ने बताया है कि यूजर आइडी 10वीं और 12वीं का लेकर हेराफेरी कर पास कराते है. पासवर्ड, पोस्टडेटेड चेक लेने के बाद 12 से 15 लाख रुपये प्रति छात्र से पैसे वसूला जाता था और सबको पास कराया जाता था. एक सिंडिकेट काम करता था.




