
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान में जमशेदपुर पूर्व के भारतीय जनता मोर्चा के विधायक सरयू राय द्वारा लिखित पुस्तक ‘लम्हों की खता’ का विमोचन गत 27 जुलाई को झारखंड के पूर्व मुख्यसचिव अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया था। रविवार को संडे मार्केट बिरसानगर में भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक शिविर का आयोजन कर इस पुस्तक की बिक्री की। इस पुस्तक में पूर्व मंत्री ने शासन व्यवस्था में पनपते भ्रस्टाचार और जनहित में होने वाली योजनाओं को निहित स्वार्थ के लिए किस तरह से बरबाद किया जाता है, इसकी विवेचना है। इस शिविर के संचालन में विधायक सरयू राय के समर्थकों की भूमिका उलेखनीय रहा। भाजमो के बिरसानगर मंडल के संयोजक एम चंद्रशेखर राव द्वारा यह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता मोर्चा के सुबोध श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, विकास गुप्ता, शंकर कर्मकार, जय प्रकाश सिंह, जेके पांडेय, प्रेम रंजन घोष, ओम प्रकाश ठाकुर, कौशिक कुमार कवि, राजू लोहार, बासुदेव करवा, पी हरि राजा, केवीएसएन मूर्ति, वाई प्रकाश राव, धर्मेंद्र सिंह, एसएन मिश्रा, कैलाश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, अजीत गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







