
स्नेहा. 
नेहा सिन्हा. 
दीपिका रानी. 
सलोनी प्रिया. 
साबिया नाज. 
शुभम कुमार.
जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के सात छात्रों का नयी दिल्ली की कम्पनी मॉरलिंग ग्लोबल में चयन हुआ है। कॉलेज के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के प्रभारी डॉ विक्रम शर्मा ने बताया कि कॉलेज के छात्रों ने मॉरलिंग ग्लोबल में चयन के लिए आवेदन किया था। लॉकडाउन के कारण कम्पनी को कॉलेज परिसर में पहुंच कर छात्रों का चयन करना संभव नहीं हो पाया। कम्पनी ने ऑनलाइन चयन प्रक्रिया की शुरुआत की। सर्वप्रथम छात्रों का टेक्नीकल राउन्ड चला, जिसमें लगभग 21 छात्रों का चयन किया गया। इस राउन्ड के बाद एचआर राउन्ड, जो कि फाइनल राउन्ड था, चला। एचआर राउन्ड में सलोनी प्रिया, स्नेहा, साबिया नाज, शुभम कुमार, नेहा सिन्हा, दीपिका रानी एवं रोहित कुमार सिंह का चयन हुआ। इन अभ्यिार्थियों को ऑफर लेटर भी मिल चुका है। कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि लॉकडाउन की स्थिति में हमारे बच्चों का ऑनलाईन चयन हमारे लिए संतोष का विषय है। कॉलेज के निदेशक प्रो (डॉ) आरएन गुप्ता ने कहा कि इन अभ्यार्थियों के चयन में उनकी प्रतिभा एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग का सक्रिय योगदान रहा है।





















