जमशेदपुर : सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की एडमिट कार्ड जारी कर दी गयी है. इसके लिए विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर स्कूल लॉग इन के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है. वहीं सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2023 के मुताबिक सेकेंड्री कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेंगी. वहीं सीबीएसई टाइम -टेबल 2023 के मुताबिक सीनियर सेकेंड्री एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे और 5 अप्रैल तक चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड- इसे डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए.
- इसके बाद होम पेज पर लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- इसमें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि संबंधित डिटेल्स लिखें.
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा, इसे डाउनलोड करें.
- और भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर के रख ले.



