जमशेदपुर : टाटा स्टील के सहयोग से कदमा में संचालित जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट की नयी मैनेजिंग कमेटी की स्थापना कर दी गयी है. इसके तहत टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी मैनेजिंग ट्रस्टी बनाये गये है. वहीं, चीफ फाइनांसियल ऑफिसर जेमीपॉल टी रघु वर्मा को ट्रस्टी ट्रेजरर बनाया गया है. ट्रस्टी सचिव के तौर पर चीफ कोक ओवेंस रंजन कुमार सिंह को बनाया गया है. ट्रस्टी मेंबर के तौर पर टाटा स्टील कोक प्लांट के सीनियर मैनेजर एचआरबीपी आयुष सिन्हा, एक्सटर्नल एक्सपर्ट चैताली घोष, सीनयिर मैनेजर कारपोरेट कम्यूनिकेशन मरलिन फिरदौस अंकलसरिया और हेड स्ट्रैच्युरी कंप्लायंस मैेजमेंट व सोसाइटी निशित कुमार सिन्हा को ट्रस्टी मेंबर बनाया गया है.




