जमशेदपुर : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में पेश आम बजट की आलोचना करते हुए जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड के लिए बजट में कुछ भी नहीं है. उन्होंने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों के लिए निराशाजनक बताया. झारखंड को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कोई उम्मीद नहीं है. किसानों, दलित, पिछड़ों और ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूती के लिए बजट में कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है.








