रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : आनंदपुर थाना क्षेत्र के तिरिंगदिरि दहराबुरू गांव में सड़क निर्माण में लगी मेसर्स आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया. बुधवार रात 11 बजे के करीब घटी इस घटना के बारे में आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी राजकुमार राय ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से उसे इसकी जानकारी मिली (नीचे भी पढ़ें)
राजकुमार राय ने बताया कि बीती रात निर्माण स्थल पर पहुंचे छह से सात लोगों ने जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया एवं वहां से चलते बने. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस बड़ी घटना को अंजाम देने में किसी नक्सली संगठन का हाथ हो सकता है. हालांकि ठेका कंपनी के मुंशी राजकुमार राय ने इस संबंध में लेवी आदि मांगे जाने की बात से इनकार किया है.
[S1]is



