रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत सिम्बिया पंचायत के ईचाकुटी गांव की जर्जर सड़क अब पीसीसी सड़क में तब्दील होगी. रविवार को झामुमो विधायक दीपक बिरुआ ने उक्त सड़क निर्माण योजना का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से ईचाकुटी जलमीनार से ईचाकुटी गांव तक 750 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा. ग्रामीणों ने माननीय विधायक दीपक बिरुआ के प्रति आभार जताया . (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि बारिश में अक्सर इस कच्ची सड़क पर आवागमन बाधित हो जाता है. इसिलिए उक्त सड़क का निर्माण हो रहा है जिससे ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो जायेगा. विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि जनहित में इस कच्ची सड़क का निर्माण होना अति आवश्यक था. मुखिया मदन बारी ने कहा कि यह सड़क जर्जर हालत में थी, जिसे बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से विधायक दीपक बिरुआ से आग्रह किया गया था. विधायक श्री बिरुआ ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके लिए हम सभी उन्हें धन्यवाद देते हैं. शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया मदन बारी, पंचायत समिति सदस्य लखन गोप, राकेश सवैया, पांडु बारी, सुरेश बारी, नीतिमा बारी आदि मौजूद थे.



