रामगोपाल जेना/चाईबासा : सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने पश्चिम सिंहभूम के मंझारी प्रखंड अंर्तगत मेरोम होनर पंचायत (पातासाई) के निवासी रामहरि गोप को झारखंड प्रदेश सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. रामहरि गोप कई सामाजिक संगठनों, मजदूर संगठनों, झारखंड ओबीसी संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष जैसे पदों पर आसीन रहे हैं. वर्तमान में वे अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं.




