घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जुनबनी पंचायत भवन में गुरुवार को रोजगार दिवस के अवसर पर मुखिया आरसीमनी टुडू व उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में मनरेगा तहत चल रहे काम का जानकारी लिया गया एवं प्रत्येक गांव में मनरेगा के काम को शुरू करने का सभी मेटो को आदेश दिया गया. ताकि प्रत्येक गांव के लोगों को 100 दिन का काम मिले एवं इस बैठक में पंचायत के 5 गांव के 130 पेंशन लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित रोजगार सेवक जयप्रकाश, स्वयंसेवक प्रशांत महतो,वार्ड सदस्य सुमन हांसदा, वार्ड सदस्य पुटू राम मुंडा, वार्ड सदस्य दुली मार्डी ,वार्ड सदस्य फुलमनी टूडू, वार्ड सदस्य सुदर्शन मुंडा, वार्ड सदस्य सबूआ हेंब्रम, वार्ड सदस्य श्रीमती हंसदा,राहुल मार्डी, शंकर हंसदा, बुद्धदेव, शंभू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.




