रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : अवर प्रमंडल स्तरीय जल जांच गृह की प्रयोगशाला का जुलाई माह में उद्घाटन होगा. कोऑर्डिनेटर रश्मिता धल एवं टेक्निकल मैनेजर चंदना विश्वाल शुक्रवार को इसको लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चक्रधरपुर कार्यालय पहुंचीं एवं कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी. विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभुदयाल मंडल ने बताया कि जुलाई माह में प्रयोगशाला का उद्घाटन हो जायेगा.(नीचे भी पढ़ें)
विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभुदयाल मंडल ने बताया कि पहले प्रयोगशाला नहीं रहने के कारण पेयजल से संबंधित जांच के लिए चाईबासा जाना पड़ता था, किन्तु अब यह चक्रधरपुर में ही शुरू हो जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी किट के माध्यम से पेयजल की जांच की जा सकेगी. कोऑर्डिनेटर रश्मिता धल ने कहा कि गांव में भी जल सहिया के द्वारा जांच की जा रही है. उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर किट उपलब्ध कराई जाती है




