जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड्स के चक्रधरपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की ओर से चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर पेयजल सेवा प्रदान की जा रही है. इसके तहत चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर, टाटानगर, आदित्यपुर, सिनी, राउरकेला, झारसुगुड़ा एवं डांगुआपोसी रेलवे स्टेशनों पर यह सेवा प्रदान की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

स्काउट्स एंड गाइड्स की चक्रधरपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन की अनुमति से मंडल क्षेत्र के छह महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों के लिए जल सेवा मुहैया कराई जा रही है. इसमें स्काउट्स भीषण गर्मी के दौरान इन स्टेशनों से होकर गुजरनेवाली ट्रेनों के यात्रियों को पीने का पानी मुहैया करा रहे हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के चक्रधरपुर जिला आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार संगठन की ओर से भीषण गर्मी के मद्देनजर आगामी 30 मई तक रेल यात्रियों के लिए पेयजल सेवा अभियान चलाया जाएगा. बताते चलें कि इस अभियान के तहत स्काउट्स उपर्युक्त स्टेशनों पर सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक यात्रियों को पेयजल मुहैया करा रहे हैं.







