
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल लौह अयस्क के लदान में देश भर में प्रथम स्थान पर काबिज हुआ है। वर्ष 2019-20 में दूसरे किसी और रेल मंडल से ज्यादा लौह अयस्क का माल लदान करते हुए ये स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं सभी तरह के माल लदान में भी चक्रधरपुर मंडल ने पूरे भारतीय रेल में दूसरे स्थान हासिल किया है। मंडल ने इस वर्ष 129.58 MT माल लदान करते हुए यह स्थान हासिल किया है। इस वर्ष का माल लदान दिए गए लक्ष्य से 11% और पिछले वर्ष की तुलना में 19.56% ज्यादा रहा है। यह जानकारी चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने दी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






